रांची : झारखंड सरकार ने राज्य के 9 आइपीएस को प्रमोशन दे दिया गया है. 2010 बैच के ये सारे आइपीएस पदाधिकारियों को सेलेक्शन ग्रेड के वेतनमान लेवल 13 पे मैट्रिक्स में प्रमोश़न दिया गया है. इसमें वाइएस रमेश, कार्तिक एस, सुरेंद्र कुमार झा, चौधे मनोज रतन, संध्या रानी मेहता, धनंजय कुमार सिंह, अश्विनी कुमार सिन्हा, शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल और कुमार रविशंकर को प्रोमोशन दिया गया है. तत्काल प्रभाव से प्रमोशन दिया गया है.





