जमशेदपुर : जमशेदपुर के नदी घाटों में लगातार हो रहे बालू के उठाव को लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. इसके तहत सोनारी, कदमा से लेकर मानगो तक के सारे नदी घाटों पर जमा किये गये बालू के बोरे को नष्ट किया गया. इस दौरान एसडीओ के निर्देश पर ही सारी प्रक्रिया अपनायी गयी है. पुलिस के सहयोग से सारे बोरे को नष्ट कर दिया गया है. (नीचे भी पढ़े)
गौरतलब है कि लगातार बालू का उठाव नदी घाटों से बोरा में भरकर किया जा रहा था. लगातार बालू का उठाव कर बाजारों में बेचा जा रहा था. इसकी खबर को शार्प भारत ने प्रमुखता से जारी किया, जिसके बाद इसको हटा दिया गया. यह सिंडिकेट के माध्यम से गरीब लोगों की मदद से बालू का उठाव कर काला कारोबार किया जा रहा था.





