जमशेदपुर: कोलकाता से जमशेदपुर जुबली पार्क घूमने आए पर्यटकों के साथ मारपीट हो रही है. शुक्रवार को पर्यटकों की एक बस जुबली पार्क पहुंची बस के पहुंचते ही 5 युवक बस ड्राइवर के पास पहुंचे और उसे उतार कर उससे 1000 की पार्किंग मांगी. युवकों का कहना है कि जमशेदपुर में चाहे जहां बस खड़ी करिए 1000 पार्किंग लगेगी. इनके पास जय माता दी नाम की रसीद भी है. बस ड्राइवर ने बताया कि वह लोग कुछ दिन पहले भी आए थे. उनसे 1000 की पार्किंग मांगी जा रही थी.(नीचे भी पढ़े)
नहीं देने पर मारपीट की गई थी. कई पर्यटकों के साथ भी मारपीट की गई थी. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची थी और पुलिस अधिकारियों ने कहा था कि अब ऐसी घटना दोबारा नहीं होगी. लेकिन, शुक्रवार को जब वही बस ड्राइवर दूसरे पर्यटकों को लेकर जमशेदपुर पहुंचा तो उसके साथ फिर हाथापाई और मारपीट की गई है. घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.





