जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन यार्ड से रेलवे की संपत्ति की चोरी करते आरपीएफ ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दोनों आरोपी बर्मामाइंस के कैरेज कॉलोनी निवासी मोनू ठाकुर और बागबेड़ा रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी निवासी मो समीर को सोमवार को जेल भेज दिया गया.(नीचे भी पढ़े)
आरोपियों के पास से आरपीएफ ने 4600 रुपए के रेलवे का सामान बरामद किया है. टाटानगर स्टेशन में होने वाली चोरियों को रोकने के लिए लगातार आरपीएफ द्वारा अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान को काफी सफलता भी मिली है.




