अनिल कुमार/ बोकारो : बोकारो जिले के चास में पति-पत्नी के आपसी विवाद ने बच्चे की जान ले ली. मृत बच्चे की मां ने बताया कि पति के साथ उसका विवाद चल रहा है, जिसके कारण बीमार पड़ने पर पति ने उसके बच्चे का इलाज नहीं कराया और इलाज के अभाव में बच्चे ने सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया. (नीचे भी पढ़ें)
बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र अंतर्गत कैलाश नगर वार्ड संख्या 11 के रहनेवाले 12 वर्षीय बच्चे की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. बच्चे की मां वीणा देवी ने अपने पति संतोष कुमार पर बच्चे का इलाज नहीं कराने का आरोप लगाते हुए बताया कि उसका पति से विवाद का मामला कोर्ट में चल रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
वीणा देवी ने बताया कि इसी के कारण पति एवं उसके घर वालों ने उन्हें घर से निकाल दिया है जिससे उसे दाई का काम कर अपने बच्चों की परवरिश करनी पड़ रही है. इसी बीच बच्चा बीमार पड़ गया, जिसकी जानकारी देने पर भी पति या उसके परिवारवालों में से किसी ने बच्चे का इलाज कराना तो दूर देखना तक उचित नहीं समझा. इसी के कारण बेहतर इलाज के अभाव में उसकी सदर अस्पताल में मौत हो गई. (नीचे भी पढ़ें)
उधर बच्चे की मौत के बाद वीणा के परिजनों ने अस्पताल में उसके पति के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए हंगामा भी किया. बच्चे के मामा ने बहनोई और उसके भाइयों पर कई गंभीर आरोप भी लगाये. उसका कहना था कि बहनोई और उसके भाइयों ने मिलकर बड़े भांजे को जान से मारने की कोशिश की एवं बहन के साथ छेड़छाड़ भी की गयी. इस संबंध में भी कोर्ट में मामला चल रहा है.



