बोकारो : बोकारो में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है. लगातार तापमान में गिरावट के बाद शाम होते ही सर्द हवा लोगों को घरों में घुसने और जलती आग के अलाव के बीच बैठने को विवश कर दे रही है. लोग ठंड से परेशान हैं. जगह-जगह लोग अलाव जलाकर इस ठंड के प्रकोप से बचने को मजबूर है. हालांकि प्रशासन और बोकारो स्टील प्रबंधन के द्वारा अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई है. जिस कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन ना तो लकड़ी की व्यवस्था कर रही है और ना ही गरीबों के बीच कंबल ही उपलब्ध करा पा रही है. इस कारण परेशानी बढ़ी हुई है.



