चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की जुगितुपा पंचायत के मिश्रिकाटा गांव में आदिवासी जुमीद गावंता के तत्वावधान में भाषा दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक समीर महंती की अनुपस्थिति पर उनके प्रतिनिधि के रूप में समीर सेना के संयोजक राकेश महंती शामिल हुए. श्री महंती ने पंडित रघुनाथ मुर्मू की मुर्ती पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए राकेश महंती ने कहा कि भाषा दिवस पर कमेटी द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर अपनी भाषा और संस्कृति के संरक्षण करने में सराहनीय कार्य किया है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि हमारी भाषा और संस्कृति ही हमारी पहचान है, समाज का युवा संगठित होकर अपनी भाषा और संस्कृति का संरक्षण करें. मौके पर पंसस बुबाई दास, अमर हांसदा, शुभदीप दास, बबलू मुर्मू, दशरथ हांसदा, हांम्बीर सोरेन, सुभाष गोप, सोमेन मुर्मू समेत अन्य उपस्थित थे.



