जमशेदपुर : कनफ़ेडरेशन ऑफ आल इण्डिया ट्रेडर्स (कैट) का एक प्रतिनिधिमंडल जमशेदपुर में टाटा स्टील की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी टुन्नू से भेट की. कैट द्वारा भारतीय सामान को बढ़ावा देने के अभियान से उन्हें अवगत कराया गया. उनसे अनुरोध किया गया कि वे भी इस अभियान में शामिल होकर जमशेदपुर में एक जन अभियान का स्वरुप देने में सहायता करे क्योंकि टाटा वर्कर्स यूनियन का इतिहास स्वाधीनता आंदोलन के पूर्व का है और यूनियन के सदस्यों में राष्ट्रीयता कूट कूट कर भरी है.(नीचे भी पढ़े)
हम सभी इस अभियान के तहत विदेशी सामान का बहिष्कार करेंगे और भारत में निर्मित सामन का इस्तेमाल करेंगे. इससे भारतीय अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी, और देश में रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा. टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी और उपाध्यक्ष शहनवाज आलम ने इस अभियान की प्रशंसा की और पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया. साथ ही टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष डॉ शाहनवाज आलम को उनके द्वारा सफलता पूर्वक शोध कार्य करने और पीएचडी की उपाधि मिलने पर बधाई दी गयी. यह बेहद हर्ष की बात है कि अपने निजी एवं व्यावसायिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए उन्होने यह कार्य सफलतापूर्वक किया. उन्हे ढेर सारी बधाई, और भविष्य की शुभकामनाएँ. प्रतिनिधिमंडल में कैट के राष्ट्रीय सयुंक्त महासचिव, सुरेश सोंथालिया, भरत वसानी, बीएन शर्मा, सत्यनारायण अग्रवाल (मुन्ना), महेश सोंथालिया, आनंद चौधरी, एवं जिग्नेश वसानी शामिल थे.




