नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इसके लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाकर देख सकते है. इस वर्ष परीक्षा में कल 88.39 फीसदी स्टूडेंट पास हुए है. इस वर्ष 16 लाख से ज्यादा छात्रों ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा दी थी, जिसमें पंजीकृत 17,04,367 छात्रों ने किया था. उसमें 16,92,794 छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए थे, वहीं उत्तीर्ण छात्रों की संख्या 14,96,307 है. (नीचे भी पढ़ें)
लड़कियों का प्रदर्शन अच्छा – इस वर्ष 12वीं की परिक्षा में लड़कियों का पास प्रतिशत 91.64 रहा है, वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 85.70 रहा है. लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों के मुकाबले 5.94 फीसदी बेहतर रहा है.




