जमशेदपुर: जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के रूपाई डांगा निवासी और मानसिक रूप से अस्वस्थ 52 वर्षीय परिमाल पंडित बीते 11 मई की शाम से लापता हैं. परिजनों के अनुसार, शनिवार की शाम 6 बजे परिमाल पंडित ने बताया कि वे जुबिली पार्क जा रहे हैं, लेकिन इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है. परिजनों ने उन्हें घर से बाहर जाने से रोका भी था, लेकिन वे बिना किसी को बताए चुपचाप घर से निकल गए. परिमाल केवल बांग्ला भाषा बोलते हैं, जिससे संचार में भी कठिनाई हो सकती है. परिमाल पंडित का रंग गोरा है, कद लगभग 5 फीट 2 इंच है. घर से निकलते समय उन्होंने सफेद शर्ट और काली पैंट पहन रखी थी. वे रूपाई डांगा स्थित डॉल्फिन क्लब के पास रहते हैं. (नीचे भी पढ़ें)
लापता होने के बाद परिजनों ने उन्हें आसपास के इलाकों में काफी खोजा, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली. अब वे आम लोगों से अपील कर रहे हैं कि यदि किसी को भी परिमाल पंडित के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत मोबाइल नंबर 70704 54186 पर संपर्क करें. परिवार बेहद चिंतित है और उन्हें उम्मीद है कि समाज का सहयोग मिलने पर परिमाल पंडित जल्द ही सुरक्षित घर लौट आएंगे.




