
Chaibasa : स्थानीय मध्य विधालय कोलायसाई समीप स्थित चबूतरा में बुधवार को सागर सिंकू की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई, जिसमें गांव की स्कूली और आंगनबाड़ी शिक्षा व सेवाओं को हर 3 से 14 वर्ष तक के बच्चों तक पहुंचे को लेकर कार्य योजना बनायी गई। बैठक में सर्वसम्मति से कोलायसाई बाल अधिकार सुरक्षा समिति का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष सागर सिंकू, उपाध्यक्ष जुलियस सिंकू, सचिव सोमनाथ सिंकू, सहसचिव लखन सिंकू तथा कोषाध्यक्ष हेमवती सिंकू को चुना गया। सलाहकार के रुप में बेलमती सिंकू, पार्वती सिंकू, अनीता सिंकू, रमेश सिंकू और विक्रम सिंकू को चुना गया। सदस्य में मुक्ता सिंकू, नितिमा सिंकू, सुखमति सिंकू, शांति सिंकू, लिपिका देवी, पार्वती सिंकू, गुरवारी सिंकू, बासमती सिंकू, मांगी कुई तथा सनिता सिंकू को रखा गया। बैठक में सबसे पहले चयनित अध्यक्ष सागर सिंकू ने समिति गठन के उद्देश्य की जानकारी दी। सिंकू ने कहा जब तक बच्चों का अधिकार समाज में शिक्षा व स्वास्थ्य को लेकर सुरक्षित नही होगा तब तक किसी भी समाज का सर्वाणिक विकास एक सपना रहेगा। इसलिए उर्म के अनुसार हर बच्चा गांव का स्कूल और आंगनवाङी तक प्रतिदिन पहुंचे और उनका ठहराव हो यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी आने वाले दिनों में बाल अधिकार सुरक्षा समिति को लेनी है। बैठक में आगामी 30 अक्टूबर को समिति के पदाधिकारियों की पुन : बैठक का निर्णय लिया गया। बैठक में विधालय से अनियमित हो रहे बच्चे तथा जिन बच्चों का अभी तक बैंक पासबुक नही खुला है उनकी सूची पढ़कर सुनायी गई व ग्रामीणों से इस पर पहल करने का आग्रह अध्यक्ष के द्वारा भी किया गया। बैठक में एस्पायर के जगन्नाथपुर कलस्टर कोडिनेटर बिशाल गोप, कार्यकर्ता रमेश सिंकू, विधालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष मुक्ता सिंकू, शुभनाथ कोड़ा समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।



