Chaibasa : प सिंहभूम जिला कांग्रेस के जिला कोषाध्यक्ष और जिला उधोग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राधा मोहन बनर्जी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. उनके घर के आलमीरा में रखे लाइसेंसी दोनाली के साथ अवैध देशी कट्टा भी बरामद किया गया है, जिसके साथ दर्जनों जिंदा कारतूस भी पाया गया. पुलिस ने लाइसेंसी हथियार भी जब्त कर लिया है. वहीं सदर डीएसपी अमर पांडेय ने बताया कि चाईबासा के सदर इलाके के टुंगरी में स्थित आवास से कांग्रेस नेता राधा मोहन बनर्जी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है. अवैध हथियार रखने के कारण कांग्रेस नेता का लाइंसेंसी हथियार भी जब्त कर लिया गया है और उनका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा.

सदर एसडीपीओ अमर कुमार पाण्डेय ने बताया कि विजयादशमी के दिन हथियार पूजा के समय कांग्रेस नेता ने घर में अस्त्र पूजा की थी, जिसकी तस्वीरें कांग्रेस नेता ने फेसबुक पर लोड किया था, जिसके आधार पर कल रात्रि में उनके घर की तलाशी ली गयी और लाइसेंसी हथियार के साथ अवैध देशी कट्टा भी बरामद किया गया.




