रामगोपाल जेना/चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले की पिंकी होनहागा के एटीएम का पिन प्राप्त कर 2017 में उसके बैंक खाते से 99999 रुपये की हुई निकासी के मामले में जिला पुलिस ने दो आरोपियों, जामताड़ा जिले के प्रदीप मंडल एवं गिरिडीह के तौफीक अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार देवघर जिले के अजमल अंसारी के घर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गयी है. (नीचे भी पढ़ें)
बताते चलें कि वर्ष 2017 में पिंकी होनहागा नामक महिला से मोबाइल संख्या – 763305923 एवं 7250971962 के धारक ने उसके मोबाईल पर फोन कर उसके एटीएम का पिन प्राप्त कर फर्जी तरीके से उसके पंजाब नेशनल बैंक के खाता (नंबर-2932000100125858) से 99999 रुपये की अवैध निकासी कर ली गई थी. इसके बाद इस संदर्भ में मुफस्सिल (पांड्रासाली) थाना में धारा 420 एवं 66 (सी) / 66 (डी) आइटीएक्ट दर्ज कर सभी तकनीकी बिन्दुओं पर गहनता से अनुसंधान किया, जिसमें मामले का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने जामताड़ा जिले के दुधानी गांव निवासी प्रदीप मंडल, गिरिडीह के गांडेय थानांतर्गत घाटकुल निवासी तौफीक अंसारी, एवं देवघर के मरगोमुंडा थानांतर्गत जोगीडीह निवासी मो अजमल अंसारी की संलिप्तता पायी गई. (नीचे भी पढ़ें)
इसके पश्चात पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम ने अप्राथमिकी अभियुक्त प्रदीप मण्डल तथा तौफीक अंसारी को जामताड़ा तथा गिरिडीह जाकर गिरफ्तार किया. इसके साथ ही फरार मो अजमल अंसारी के घर पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गई.



