जादूगोड़ा : पोटका कांग्रेस आगामी 30 जून को हरिणा में हुल दिवस मानने की तैयारी में जुट गई है. इधर इस मौके पर पोटका प्रखंड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को आमंत्रण पत्र भेजा है तथा कहा है कि कोवाली मंडल के मागड़ू ग्राम में स्थापित महान स्वतंत्रता सेनानी सिद्धू कान्हू की प्रतिमा पर आगामी 30 जून को भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जहां उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना कर हुल दिवस मनाया जायेगा. यह कार्यक्रम समय सुबह 9 बजे होगा.



