जमशेदपुर : जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में मॉनसून तेजी से पैर पसार रहा है. इस दौरान रविवार को धूप छांव की स्थिति बनी रही. वहीं सोमवार को भी मौसम में कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिल रहा. इस दौरान सोमवार सुबह से आसमान में बादल छाये रहे और बूंदा-बांदी होती रही. इस दौरान अधिकतम तापमान में भी तेजी से गिरावट जारी है. सोमवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं 9 एमएम बारिश दर्ज की गयी है. सोमवार और मंगलवार को भी कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
मंगलवार को धनबाद, जामतारा दुमका, गोड्डा, पाकुर, साहिबगंज में भारी बारिश की संभावना है. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं अन्य हिस्सों में बूंदा-बांदी के आसार है. मौसम विभाग ने 30 जून तक बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. इस दौरान जमशेदपुर समेत झारखंड के अधिकांश हिस्सों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी है.



