
चाईबासा : पिछले बुधवार को राजधानी रांची में विधानसभा का शांतिपूर्ण तरीके से घेराव कर रहे भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं पर लठीचार्ज के खिलाफ भाजपाई सड़क पर उतर आये हैं. इस क्रम में गुरुवार को चाईबासा में भाजपाइयों ने भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के आह्वान पर काला बिल्ला लगाकर विरोध दर्ज कराया. भाजपा के स्थानीय नेता व कार्यकर्ता यहां जैन मार्केट चौक पर एकत्रित हुए और काला बिल्ला लगाया व झारखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया. (नीचे भी पढ़ें)
विरोध-प्रदर्शन में पूर्व अल्पसंख्यक आयोग प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक षारंगी, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय पांडे पूर्व विधायक शशि भूषण सामड, पुत्कर हेंब्रम, पूर्व प्रत्याशी मनोज लेंया़गी, भाजपा जिला महामंत्री प्रताप कटियार, जिला मंत्री सन्नी पासवान, पिंटू प्रसाद, पंकज खिरवाल, नारायण पांडेया, दिलीप साव, नगर अध्यक्ष अक्षय खत्री सदर प्रखंड अध्यक्ष जयकिशन बिरुली, आलोक झा, अजय झा, मुकेश जोगी ,पंकज सिंह, कुंज बिहारी खण्डाईत, शंकर खण्डाईत, विकास बानरा, अंगद साव, राहुल कारवां, अनंत सयनम, मंगता गोप ,राकेश पोद्दार, राकेश बबलू शर्मा, रामानुज प्रसाद शर्मा, नीरज पांडे, पप्पू दत्ता, अजय मोहता समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे.





