
चाईबासा : एसआर रुंगटा ग्रुप के सौजन्य से मारवाड़ी सम्मेलन चाईबासा द्वारा चाईबासा नगर पर्षद के सहयोग से गुरुवार को वार्ड नम्बर 20 को सैनिटाइज किया गया. 20 नम्बर वार्ड की पार्षद उपमा राय तथा सम्मेलन के शाखा सचिव रमेश खिरवाल ने हरी झंडी दिखा कर सैनिटाइजर वाहन को रवाना किया गया. कार्यक्रम के संयोजक रमेश खिरवाल ने बताया कि नोवल कोरोना वायरस की रोकथाम में मारवाड़ी सम्मेलन चाईबासा ने अपनी सहभागिता के तहत चाईबासा शहर के सैनिटाइजेशन के दूसरे चरण में वार्ड नम्बर 20 को सैनिटाइज करने का प्रयास किया.

कार्यक्रम संयोजक रमेश खिरवाल व बिल्लू राय के नेतृत्व में वार्ड को एसआर रुंगटा ग्रुप चाईबासा के सौजन्य से चाईबासा नगर परिषद के सहयोग सैनिटाइज किया गया. इस दौरान वार्ड पार्षद उपमा राय, रमेश खिरवाल, नारायण पाडिया, रुपेश अग्रवाल, बिल्लू राय, बादल, मोना मजूमदार समेत अन्य लोग उपस्थित थे. सम्मेलन द्वारा चाईबासा शहर को सैनिटाइज करने के लिये समस्त वार्ड पर्षद से आग्रह किया गया है कि वे कार्यक्रम के संयोजक रमेश खिरवाल से सम्पर्क कर अपने अपने वार्ड को अपने नेतृत्व में सैनिटाइज करवा सकते हैं.






