
चाईबासा : अखिल भारत वर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन की चाईबासा इकाई ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 10 और 12 वर्ग के समाज के मेघावी बच्चे जिन्होंने 90%या उससे अधिक अंक लाया है उन्हें सम्मानित किया ।इससे पहले भी C.A की परीक्षा में उतीर्ण होने वाले छात्रों को भी सम्मेलन द्वारा सम्मानित किया जा चुका है ।इस अवसर पर अनिल मुरारका, रमेश खिरवाल, राजकुमार मूंदड़ा, नरेश अग्रवाल, पवन चांडक, मनोज शर्मा, अजय बजाज, अशोक विजयवर्गीय व शिबू अग्रवाल उपस्थित थे।

ये हुए सम्मानित : वंशिका सिंघानिया 98.2 % (जिला टॉपर), सुपुत्री संतोष सिंघानिया / तनीषा अग्रवाल 94.8%(12th), सुपुत्री विकास अग्रवाल / मेहुल चांडक 93.2%(12th), सुपुत्र बसंत चांडक / दिशा रुंगटा 90.3%(10th), सुपुत्री अमित रुंगटा / दिशा अग्रवाल 95%(12th), सुपुत्री आनंद अग्रवाल / दिया अग्रवाल 94.2%(10th), सुपुत्री संदीप अग्रवाल / आयुष अग्रवाल 91%(12th), सुपुत्र नरेश मित्तल / वेदिका खिरवाल 90.6%(10th), सुपुत्री अमित खिरवाल / वंशिका नेवटिया 93.6 %(12th), सुपुत्री आनंद नेवटिया.














