रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : वर्ल्ड आर्ट डे, 15 अप्रैल के अवसर पर स्थानीय ब्लॉसम द लिटिल आर्टिस्ट आर्ट क्राफ्ट एकेडमी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें संस्थान के कई प्रशिक्षु बच्चों ने खूबसूरत कलाकृतियां तैयार कीं. (नीचे भी पढ़ें)

संस्थान के संचालक मो साजिद ने कार्यक्रम के दौरान संस्थान के बच्चों, सुहाना स्वाईं, सुहाना मंडल, सौमित कुमार, नीलाद्रि विश्वास, लकी कुमारी, अदनान आजमी, कविता कर्मकार व मो फैजान द्वारा बनायी गयीं कुछ खूबसूरत कलाकृतियों का लाइव डेमोंस्ट्रेशन किया. इसके साथ ही मो साजिद ने बच्चों को कुछ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय महान कलाकारों की जीवनी के बारे में भी बताया.



