
रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर : मुस्लिम सेंट्रल अंजुमन चक्रधरपुर का सम्मान सह स्वरोजगार समारोह आगामी 1 मार्च को भारत भवन के पीछे स्थित पोड़ाहाट स्पोट्स एसोसिएशन भवन में आयोजित होगा. समारोह के मुख्य अतिथि विधायक चक्रधरपुर सुखराम उरांव होंगे. विधायक श्री उरांव से मुस्लिम सेंट्रल अंजुमन की एक सदस्य मंडली ने उनके आवास पर मुलाकात की और निमंत्रण दिया. श्री उरांव ने निमंत्रण स्वीकार कर अपने स्तर से भी विद्यार्थियों एवं गरीबों को मदद देने की बात कही. अंजुमन के अध्यक्ष मो तजम्मुल हुसैन, मुख्य संरक्षक हाजी अरशद खान, महफुजुर्रहमान, कमरुल शेख व हाजी अब्दुल हकीम विधायक से मिल कर पुरे कार्यक्रम के रूपरेखा की जानकारी और मुख्य अतिथि का पद स्वीकार करने का निमंत्रण दिया.
100 विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
2019 के मैट्रिक, इंटर एवं स्नातक प्रतिष्ठा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने वाले करीब एक सौ विद्यार्थियों को समारोह के दौरान सम्मानित किया जायेगा. इस संदर्भ में कहा गया कि अब तक जिन विद्यार्थियों ने अपने अंक पत्र की छायाप्रति जमा नहीं किये हैं, वह 27 फरवरी तक अवश्य जमा कर दें. समय पर जमा करने वाले विद्यार्थियों को ही सम्मानित किया जायेगा. सम्मान समारोह में विद्यार्थियों को अपने अभिभावकों के साथ शामिल होने को कहा गया है.
23 हाजी-हज्जन का होगा अभिनंदन
2019 में पवित्र हज से लौटे चक्रधरपुर के 23 हाजियों एवं हज्जनों का अभिनंदन किया जायेगा. इनमें बंगलाटांड के हाजी मो आजाद, हज्जन गजाला अफसर, हज्जन जकिया खातून, पुरानी बस्ती के हाजी अब्दुल रहमान, हज्जन गुलशन आरा, हाजी मो मोईन व उनकी पत्नी, हाजी मुफ्ती अल्ताफ हुसैन, हाजी मो ताजुद्दीन व उनकी पत्नी, बंगलाटांड के हाजी जुबैर अंसारी व उनकी पत्नी, हाजी जुबैर अहमद व उनकी पत्नी एवं मां, हाजी तारिक हुसैन व हज्जन नसरीन सुरैया, हाजी एसके फकीर व उनकी पत्नी आदि शामिल हैं.
18 महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार
समारोह के दौरान 18 महिलाओं को स्वरोजोगार से जोड़ा जायेगा. अंजुमन द्वारा संचालित जकात व ताउन फंड के संग्रह राशि से गरीब व असहाय महिलाओं को स्वरोजगार के लिए ट्राजर सिलाई के लिए बड़ी सिलाई मशीन दी जायेगी. अंजुमन की ओर से पूर्व में ही इसके लिए आवेदन मांगा गया था. आवेदनों पर विचारोंपरांत 18 महिलाओं का चयन स्वरोजगार के लिए किया गया है.







