
चक्रधरपुर : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वाधान में 400 जरूरतमंद लोगों के बीच दवा और खाद्य सामग्री का वितरण किया गया. लॉकडाउन के दौरान संघ ने चेलाबेडा, पोटका, सेकाहाता, श्यामरायडीह, पुरानीबस्ती, दंदासाई, जारकी, केरा, ठठेरी बस्ती आदि गांव में दवा वितरण शिविर लगाया गया. तत्पश्चात सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए करीब 400 जरूरतमंद लोगों के बीच दवा और खाद्य सामग्री बांटा गया. इस दौरान जिला विधिक प्रमुख तुसार कांति देहुरी, जिला सेवा प्रमुख डॉ रणवीर वर्मा, मोहन कच्छप, राकेश श्रीवास्तव आदि शामिल थे.















