
चाकुलिया : भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सरोज महापात्रा ने विधानसभा चुनाव के पश्चात सोमवार को प्रखंड की माटियाबांधी पंचायत स्थित गोटाशिला शिव मंदिर में पूजा कर और बूथ एक गंगा, घाघरा, पाकुड़िया समेत अन्य गांवों के जरूरतमंद व असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण कर पुन: विस क्षेत्र में अपनी राजनीतिक पारी की शुरूआत की. पुजारी सुदेव घोषाल ने मंत्रोच्चारण कर पूजा करवाई. इस अवसर पर श्री महापात्रा ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ठंड को देखते हुए जरूरतमद लोगों के बीच उन्होंने कंबल का वितरण किया, ताकि लोगों को ठंड से राहत मिले. कंबल पाकर खुशी से लोगों का चेहरा खिल उठा.
इस अवसर पर कांदरी सबर, बुद्धेश्वर सबर, सुधीर सबर, भवानी सबर, मनसा सबर, शिबू सबर, मंगल सबर, गुरुचरण सबर, सुरूजमनी सबर, मोना सबर, मंगल सबर समेत जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया. इसके पश्चात पंचायत के बासाडीहा गांव निवासी सड़क दुर्घटना में मृत अमित महतो के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी. इसके पश्चात मालकुंडी निवासी मृतक लोकनाश गोप के परिवार से मिलकर सांत्वना दी और श्राधकर्म के लिए आर्थिक सहयोग किया. इस दौरान जिप सदस्य जगन्नाथ महतो, हरिसाधन मल्लिक, गोपन परिहारी, संजय दास, उत्तम महतो, संजय सिंह, सुरेश सिंह, हरगोविंद सिंह, राम सिंह, पार्थ महतो, सपन महतो, मोहित महतो समेत अन्य उपस्थित थे.







