
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के माटियाबांधी गांव के समीप मकर संक्रांति के दिन सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गयी थी. सूचना पाकर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सरोज महापात्रा ने प्रखंड के बासाडीहा गांव निवासी मृतक अमित महतो के पिता चुनाराम महतो, मां सबिता महतो और मालकुंडी गांव निवासी मृतक लोकनाथ गोप के पिता नरेन गोप और मां से मिलकर परिवार को सांत्वना दी. साथ ही उन्हें आर्थिक सहयोग किया. मौके पर परिवार के सदस्यों ने कहा कि सड़क दुर्घटना में पुत्र की मौत हो गई. इसके बावजूद भी कोई सरकारी पदाधिकारी उनकी सुधि लेने तक नही आये. सरकार की परिवार योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि भी नहीं मिली है.
उनकी बातें सुनकर श्री महापात्रा ने जिले की कई वरीय पदाधिकारियों से दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किया, परंतु मोबाइल स्वीच ऑफ होने से बात नहीं हो पायी. इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्री महापात्रा ने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार के बदलने मात्र से ही पदाधिकारी सुस्त हो गये हैं. सरकारी पदाधिकारियों की लापरवाही के कारण सड़क दुर्घटना में दोनों युवकों मौत के 3-4 दिन बीतने के बावजूद पदाधिकारी परिवार से मिलने तक नही पहुंचे और उन्हें सरकारी योजना के तहत परिवारिक लाभ योजना की सहायता राशि भी नहीं मिली है. इससे परिवार के समक्ष समस्या उत्पन्न हो गयी है. मौके पर जिप सदस्य जगन्नाथ महतो, सपन महतो, उत्तम महतो, पार्थो सारथी महतो, राम सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.







