
Chakuliya : चाकुलिया प्रखंड के पुराना कस्तूरबा गांधी विधालय भवन परिसर में मंगलवार को प्रखंड कृषि विभाग द्वारा एक दिवसीय रबि फसल कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें किसानों को जागरूक किया गया. कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी देव कुमार ने कहा कि गेहूं की फसल 750 हेक्टेयर, चाना 620 हेक्टेयर, मक्का 150 हेक्टेयर, मसूर 280 हेक्टेयर, मटर 310 हेक्टेयर और दलहन 70 हेक्टेयर पर फसल करने का लक्ष्य है.

बताया गया कि प्रखंड के वैसे किसान आवेदन दें, जो अबतक केसीसी से अच्छादित नहीं हुए हैं. 14 जनवरी के पश्चात गांव-गांव कैम्प कर किसानों को केसीसी का लाभ दिया जाएगा. कहा कि जो किसान मित्र अपने अपने क्षेत्र में कार्य नही कर रहे हैं वैसे किसान मित्रों को नये सत्र में उनके कार्य का सत्यापन किया जाएगा. जरूरत पड़ी, तो उन्हें हटाया जाएगा. इस अवसर पर उत्तम दे, अभय सिंह, दावा हांसदा, आदित्य गिरि, कान्हुराम हांसदा, देवब्रत दत्ता, ललित शर्मा, मुकेश लागुरी, बीटीएम बोद्धादित्य हांसदा समेत अन्य उपस्थित थे.







