
Chaibasa : पशुपालन विभाग के राष्ट्रीय गोकुल मिशन के अंतर्गत संचालित कृत्रिम गर्भाधान योजना कार्यक्रम के तहत प्रबंध, बिरसा युवा सेवा समिति एवं ऑल इंडिया हो फिल्म एशोसिएसन के तत्वाधान में मंगलवार को मंझारी प्रखंड के नगरकट्टा गांव में पशुपालकों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में प्रखण्ड पशुपालन पदाधिकारी डॉ बबलू सुन्डी ने ग्रामीण पशुपालकों को गाय-भैंस की उत्तम कोटि के वीर्य से देशी गाय एवं भैसों के निःशुल्क नस्ल सुधार की जानकारी दी। डॉ सुन्डी ने इस योजना के अंतर्गत दुग्ध उत्पादन से आय को दोगुना करने की विशेष जानकारी देते हुए पशु चिकित्सा एवं ससमय टीकाकरण, बंध्याकरण, रख-रखाव व चिकित्सा करने की महत्वपूर्ण सलाह दी। चलन्त एग्रोवेट क्लिनिक वाहन के के माध्यम से गांव में प्रचार-प्रसार भी किया गया। इस दौरान मुर्गियों को टीका दिया गया और आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया।

स्वयंसेवी संस्था से गब्बरसिंह हेम्ब्रम ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि पशुपालन एवं कृषि जैसी व्यवसाय योजना में लाभ पाने के लिये कृषकों को स्वयं भागीदारी बढ़ानी होगी। मवेशियों को मनुष्य के समान प्यार देकर व्यवसाय में रुचि बढ़ायें और पारंपरिक व्यवसाय के मार्फत समाज को विकसित बनाने में अपना योगदान सुनिश्चित करें। इस अवसर पर स्वयंसेवी संस्था से सुरा बिरुली, शेर सिंह बिरुवा, बबलू, भगवान बिरुवा, सामू बिरुवा, मुण्डा दिनेश बिरुवा, डाकुवा गोदाधर गोप, महती गोप, सीनू सांडिल, होचिंग सांडिल, मांडुल सांडिल, बबलू बिरुवा समेत अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।







