
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड कार्यालय में सोमवार को पंचायत समिति और प्रखंड के पदाधिकारियों की एक बैठक प्रमुख सुमन मुर्मू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में विभिन्न विभाग से प्रखंड में की जा रही विकास योजनाओं की जानकारी ली गयी. बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ लेखराज नाग ने कहा कि विस चुनाव को देखते हुए समिति की यह आखिरी बैठक है. कहा कि बैठक में आयी समस्याओं का संबंधित पदाधिकारी द्वारा समाधान किया जाएगा. बैठक में बाल विकास परियोजना की पर्यवेक्षिका कविता सिंहा ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ दी जा रही है. बैठक में जिप सदस्य जगन्नाथ महतो ने कहा कि झरिया गांव में आंगनबाड़ी केन्द्र भवन का निर्माण बंद है. कहा कि स्वीकृति के बावजूद भी आज तक निर्माण क्यों नही हुआ. कहा कि सोनाहातु, चालुनिया मैं भी आंगनबाड़ी केन्द्र नही है. इस पर समिति ने कहा कि भवन निर्माण के लिए स्थल का चयन किया किया है. बैठक में जन प्रतिनिधियों ने कहा कि जहां आंगनबाड़ी केन्द्र भवन नही है तत्काल बिलय हुये बंद पड़ी स्कूल भवन में शिफ्ट किया जाये.कहा कि विभाग द्वारा जल्द भवन का निर्माण किया जाये. सुकन्या योजना के तहत 100 आवेदन पुर्ण है जल्द इंट्री करने की बात कही गयी. बैठक में पर्यवेक्षिका ने कहा कि चाकुलिया प्रखंड की सभी सेविका अभी भी हड़ताल पर है.इस पर बीडीओ ने कहा कि 2 अक्टूबर तक सेविका योगदान करले नही तो विभागिय कार्रवाइ की जाएगी.बीडीओ ने कहा कि चुनाव के पूर्व बिजली विभाग के कर्मी सभी केन्द्रों में बिजली का संयोजन कर दे. बैठक में सभी विभाग की योजनाओं की समीक्षा की गई. बैठक में सीओ अरविंद औझा, बिजली विभाग के जेई दिपक कुमार, पीएचइडी उदय कुमार, बीआरसी प्रतिनिधि प्रणव बेरा, पंसस राजीव महापात्रा,दासो मांडी, प्रताप महंती, ललिता हांसदा, चन्द्रसेखर राणा, ज्योतिरानी गोस्वामी, दुलारी मांडी समेत अन्य उपस्थित थे.



