
जमशेदपुर : देश में कोरोना संकट को देखते हुए 17 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है. वैसे इस दौरान लॉकडाउन में जरूरी रियायत भी दी गई है. इधर लॉकडाउन में रियायत की खबर आते ही एनएच 33 का काम शुरू हो गया है. जहां कांदरबेड़ा- चिलगू के समीप पुल- पुलिया का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है. वैसे इस दौरान न्यूनतम मजदूरों से काम लिया जा रहा है. वहीं सड़क पर कम गाड़ियों के परिचालन के बीच काम तेजी से आगे बढ़ने की संभावना है. हालांकि अभी इस मार्ग पर काफी काम होना है. आपको बता दें कि इस राष्ट्रीय राजमार्ग का काम पिछले पांच वर्षों से चल रहा है और अबतक यह पूरा नहीं हो सका है. वैसे रांची से जमशेदपुर होते हुए यह सड़क बहरागोड़ा तक बनना है.















