
जमशेदपुर : जमशेदपुर में टाटा स्टील ने अपने जमशेदपुर प्लांट में आयरन एंड स्टील इंडस्ट्री के लिए कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) वाटर मिशन के प्रतिनिधियों की यात्रा आयोजित की। इस जल मिशन का उद्देश्य उद्योग के सदस्यों को साफ जल और अपशिष्ट जल प्रबंधन के रोचक तथ्यों के बारे में जानकारी देना था। इस वाटर मिशन की शुरुआत 19 फरवरी को की गई जिसमें टाटा स्टील के सेफ्टी, हेल्थ और सस्टेनबिलिटी के वॉयस प्रेसिडेंट संजीव पॉल और टाटा स्टील के टी क्यू मी के वॉयस प्रेसिडेंट अविनाश गुप्ता, शामिल हुए थे। इन दो दिनों के विजिट में विशिष्ट जल की खपत को कम करने के लिए रणनीति जैसे विषयों पर बातचीत, अपशिष्ट जल प्रबंधन के लिए इनोवेटिव टेक्नोलॉजीज और जैविक अपशिष्ट प्रबंधन में विषाक्तता का प्रबंधन के बारे में बताया गया। इसके पहले साल 2017 में टाटा स्टील जमशेदपुर को “सीआईआई वाटर अवार्ड्स फॉर एक्सीलेंस इन वाटर मैनेजमेंट” से सम्मानित किया गया था।




