गालूडीह: ज़िला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू के पिता और घाटशिला कॉलेज के सेवानिवृत्त कर्मी लखन मुर्मू के श्राद्ध कर्म में गण्यमान्य व्यक्तियों के साथ आम लोग भी शामिल हुए. धालभूमगढ़ प्रखंड अंतर्गत नुवाग्राम में उपस्थित लोगों ने स्व मुर्मू को श्रद्धांजलि अर्पित किया. (नीचे भी पढ़े)
इस मौके विधायक रामदास सोरेन, पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा, जिला परिषद के चेयरमैन बारी मुर्मू, डिप्टी चेयरमैन पंकज सिंन्हा, पूर्व डिप्टी चेयरमैन राजकुमार सिंह, ज़िला परिषद सदस्यों में डॉ परितोष कुमार,कर्ण सिंह, कुसुम पूर्ति, पूर्व ज़िप सदस्य आरती सामाद, घाटशिला कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ आरके चौधरी, घाटशिला प्रमुख सुशीला टुडू, पूर्व प्रमुख हीरामणि मुर्मू,भाजपा नेत्री सुनीता देवदूत सोरेन, भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल पांडेय,मुखिया फागु सोरेन, पायो हेम्ब्रम, हीरालाल सोरेन, हरिहर हेम्ब्रम, भादो मांडी, अर्जुन हांसदा, जगदीश भकत, कालीपद गोराई, बिक्रम टुडू, डोमन मरांडी, मनिंद्र मांडी समेत अनेक गण्य मान्य लोग शामिल हुए.














