कंपनी एंड ट्रेड यूनियनtata-cummins-issue-अरुण सिंह बरखास्तगी मामले में टाटा कमिंस नहीं बदल रहा स्टैंड, एमडी...
spot_img

tata-cummins-issue-अरुण सिंह बरखास्तगी मामले में टाटा कमिंस नहीं बदल रहा स्टैंड, एमडी को भेजा जाएगा नोटिस

राशिफल

अरुण सिंह.

जमशेदपुर : टाटा कमिंस यूनियन के मामले में उप श्रमायुक्त कार्यालय में त्रिपक्षीय वार्ता हुई। उप श्रमायुक्त राजेश कुमार ने बताया कि प्रबन्धन का रुख नही बदल रहा है। इस तरह से समझौता वार्ता का परिणाम सामने नही आ रहा है। उन्होंने कहा कि उच्च प्रबन्धन द्वारा इसमे अपने स्टैंड में बदलाव नही लाने की बात कही जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में एक मौका देते हुए उच्च प्रबन्धन कम्पनी के प्रबंध निदेशक को नोटिस भेजा जाएगा। यह पूछे जाने पर की उसके बाद भी प्रबन्धन नही माना तो उन्होंने कहा कि कानूनी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि घटना स्थल पर वर्कस स्टैंडिंग आर्डर लागू नही होता है ऐसे में जो कार्रवाई हुई वह गलत है। वार्ता में प्रबन्धन कि तरफ से प्लांट हेड मनीष झा और पूर्व महामंत्री अरुण सिंह शामिल हुए।
श्रमायुक्त ने दिये है जांच का आदेश
टाटा कमिंस प्रबन्धन द्वारा यूनियन के पूर्व महामंत्री अरुण सिंह को मारपीट के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया था जिसका यूनियन के अध्यक्ष कुमार जयमंगल सिंह ने विरोध कर श्रम मंत्री को ज्ञापन सौंपा था। इस मामले में श्रमायुक्त ने उप श्रमायुक्त को जांच करने का आदेश दिया था जिसके आलोक में उन्होंने सुनवाई की।
क्या है मामला
टेल्को क्लब में 13 दिसम्बर 2019 को प्रबन्धन यूनियन के एक कार्यक्रम के पश्चात यूनियन के दो खेमे के बीच मारपीट हो गयी जिसमे अरुण सिंह, मनोज सिंह, अंजय कुमार और सुधीर कुमार को प्रबन्धन ने सस्पेंड कर दिया था। 105 दिनों के जांच के पश्चात प्रबन्धन ने पूर्व महामंत्री अरुण सिंह को सेवा से बर्खास्त कर दिया वहीं मनोज सिंह, अंजय कुमार और सुधीर कुमार को दो दिनों के लिए निलंबित कर दिया था।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading