
सरायकेला : सरायकेला- खरसावां जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र की रहनेवाली एक छात्रा साइबर अपराध की शिकार हो गई है. जहां साइबर अपराधियों ने कोरोना राहत के नाम पर पे फोन के माध्यम से ओटीपी पूछ छात्रा बैंक खाते से साढ़े ग्यारह हजार रुपए उड़ा लिए. इस संबंध में छात्रा ने बताया उसका खाता बैंक ऑफ इंडिया आदित्यपुर ब्रांच में है और वह पढ़ाई करती है. उसने बताया कि उसे एक कॉल आया जिसमें उससे कहा गया कि आपके पे फोन पर एक कूपन आया है स्क्रैच करें. छात्रा ने बताया कि स्क्रैच करने के बाद फोन करने वाले व्यक्ति ने उसे बताया कि उसका कोरोना रिलीफ फंड के तहत साढ़े चार सौ रुपए दिया गया है, जो ओटीपी आया है वह उन्हें बताएं. छात्रा ने जैसे ही ओटीपी, बताया उसके खाते से साढे ग्यारह हजार रुपए निकल गए. वैसे पूरे मामले को लेकर छात्रा जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित साइबर थाना पहुंची जहां छात्रा ने शिकायत दर्ज कराई. वैसे वैश्विक संकट के इस दौर में साइबर अपराधियों का कारोबार पूरी तरह से फलीभूत हो रहा है.













