
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना क्षेत्र के तुरामडीह निवासी खुशबू करुवा को उसकी ही ननद और ननदोसी ने पीटकर घायल कर दिया. करीब छह माह पहले ही उसका विवाह हुआ था. मंगलवार की सुबह में ननद से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी. इसके बाद ननद ने अपने पति के साथ मिलकर बहु की बेतरह पिटाई कर दी. इसकी सूचना मिलने पर मायकेवाले भी वहां पहुंचे. घायल हालत में महिला को लेकर मायकेवाले सुंदरनगर थाना पहुंचे, जहां उसका खून बह रहा था. उसको तत्काल इलाज के लिए पुलिस ने सदर अस्पताल भेजा, जहां उसका प्रारंभिक इलाज किया गया. पुलिस आरोपी ननद और ननदोसी की तलाश कर रही है. सुंदरनगर थाना प्रभारी उपेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि ननद, ननदोसी और भाभी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. इसको लेकर मारपीट की गयी है. घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. लिखित आवेदन देने पर ही कार्रवाई करेंगे.





