
जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना अंतर्गत बड़ौदा के कुसुम घाट पर आज एक 35 वर्षीय महिला ने खरकई नदी में कूद कर आत्महत्या करने का प्रयास किया. हालांकि नदी में स्नान कर रही एक महिला ने जैसे ही महिला को छलांग लगाते देखा, शोर मचाना शुरू कर दिया. इसके बाद पास ही में मछली पकड़ने वाले मछुवारों ने महिला को पानी से निकला और बेहोशी की अवस्था में सदर अस्पताल भेजवाया. घटना रविवार सुबह करीब 6 बजे के आसपास की बतायी जा रही है. महिला की पहचान बागबेड़ा कॉलनी निवासी मिथुन शर्मा की पत्नी प्रिया शर्मा के रूप में हुई है. घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
[metaslider id=15963 cssclass=””]






