
देवघर : देवघर पुलिस को एक साइबर अपराधियों के बड़े गिरोह के उद्भेदन में सफलता मिली है. जिला के मारगोमुण्डा, मधुपुर, सारठ, पालाजोरी, सारवां और पत्थड्डा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 16 साईबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अपराधियों में एक नबालिग भी शामिल है, जो पहले से इस तरह के अपराध में शामिल है। इन शातिर अपराधियों द्वारा बैंक अधिकारी होने का झांसा दे कर लोगों को केवाईसी अपडेट और अन्य तरह का प्रलोभन में फंसा कर उनसे ओटीपी और आधार कार्ड नंबर मंगा लिया जाता था और उनके बैंक खाते से रक़म उड़ा ली जाती थी. गिरफ्तार साइबर अपराधियों में एक नबालिग सहित 3 का आपराधिक इतिहास रहा है. पूरी जानकारी देते हुए देवघर एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने बताया कि इनके पास से पुलिस ने 26 मोबाईल फोन, 35 सिम, 3 ATM कार्ड और 11 पासबुक नकद जब्त किए हैं. गिरफ्तार साइबर अभियुक्तों से कड़ी पूछताछ कर अन्य गिरोह के सुराग खंगालने की पुलिस कोशिश कर रही है.















