
देवघरः देवघर के सारठ प्रखंड के पत्थड्डा पंचायत में कुंडारो जमुआ घाट के समीप पतरो नदी में बहते हुए अज्ञात व्यक्ति का शव देखे जाने से सनसनी फैल गयी। स्थानीय लोगों द्वारा गुरुवार की सुबह अज्ञात व्यक्ति का शव तैरते हुए देखा गया। ग्रामीणों द्वारा तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। भारी बारिश के कारण नदी में तेज बहाव होने से शव को बाहर निकालना फिलहाल मुश्किल है। हालांकि शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। (नीचे भी पढ़ें)
मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गयी। स्थानीय लोगों ने बताया कि शव किसी अज्ञात पुरुष का है।
[metaslider id=15963 cssclass=””]



