
देवघर : देवघर के सारठ थाना क्षेत्र अंतर्गत सबैजोर पंचायत के देवली गांव में बीती रात खिड़की का ग्रिल तोड़कर जेवरात व नगदी की चोरी का मामला सामने आया है। पिड़ित रंजीत राय ने बताया कि आज सुबह जब सो कर उठा तो देखा कि घर के दक्षिण दिशा का दिवाल का कुछ हिस्सा टूटा हुआ है वहीं खिड़की का ग्रिल भी चोखट से उखाड़ कर नीचे फेंक दिया है। तब कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो एक बक्सा गायब था जो छोटे भाई के पत्नी रूपा देवी का था। बक्से में सोने का हार, बाउटी, रानी बालि, नाक में पहनने का, बजरंगबली का लाकेट एवं दो जोड़ी चांदी का पायल समेत 12 हजार नकद एवं अन्य कागजात तथा कपड़ा था। चोरी की सूचना पर सारठ थाना की पुलिस पहुंची और छानबीन कर रही थी इसी समय सूचना दी गई कि एक बक्सा सबैजोर तरफ बहियार में फेंका हुआ है। फिर हम सभी बॉक्स के पास पहुंचे एवं पुलिस द्वारा थाना प्रभारी करूणा सिंह को बक्सा मिलने की जानकारी दिए तो थाना प्रभारी भी वहां पहुंचकर लोगों से पूछताछ किए। बक्से में रखा जेवरात एवं नकद 12 हजार गायब था। इस संबंध में सारठ थाने में लिखित सूचना दी गई। विदित हो कि कुछ दिन पहले देवली के बगल गांव सबैजोर स्थिति मंदिर से लाखों रुपए की कीमत वाली मूर्ति एवं स्कूल में भी चोरी हुई थी।




