
घाटशिला : कोरोना जैसी भयंकर महामारी के चलते आज पूरे देश में लाक डाउन है. जैसे-जैसे दिन बीतता जा रहा है कोरोना का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है, जब तक इसका कोई दवाई नहीं इजाद होती है तब तक हम सभी को इससे काफी सावधान रहना होगा. इस भयंकर महामारी में हमारे कोरोना योद्धा हम सभी के सुरक्षा के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं. इसमें हम सभी का भी फर्ज बनता है कि हम सब उनलोगों का भी ध्यान रखें. इस पर ध्यान आकृष्ट करते हुए पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने घाटशिला स्थित गैर सरकारी पौथोलैब क्लिनिक में जांचकर्ताओं के बीच पीपीई किट का वितरण किया. इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रोहित सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.







