
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के उत्पाद विभाग ने एमजीएम थाना क्षेत्र स्थित नारगा और सुखलाड़ा के जंगलों में छापामारी की. उत्पाद निरीक्षक के नेतृत्व में एक दल ने छापामारी कर चार अवैध शराब की चुलाई की भट्टियों को नष्ट किया जबकि 300 लीटर के करीब महुआ शराब को भी जब्त किया. इसको लेकर संचालकों के खिलाफ मुकदमा दायर किया गया. छापामारी के समय सारे लोग वहां से भागने में कामयाब हो गये. वहां से उत्पाद विभाग ने 15 हजार किलोग्राम का जावा महुआ, 300 लीटर का महुआ शराब समेत अन्य शराब बनाने वाले सामानों को जब्त किया है.














