
सरायकेला : सरायकेला- खरसावां जिले के गम्हरिया थाना अंतर्गत टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर पिंडराबेड़ा नाला के समीप टायर फटने से तेज रफ्तार कार डिवायडर से जा टकराई, जिसकी चपेट में आकर कोलाबीरा की ओर से गम्हरिया जा रहे मोटरसाइकिल सवार शिक्षक वरूण कुमार सिन्हा की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक सरायकेला-खरसावां जिले के कोलाबीरा का ही रहने वाला है. घटना की सूचना मिलते ही गम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क निर्माता कंपनी जेआरडीसीएल के सहयोग से मृतक के शव को अस्पताल भिजवाया. वहीं मौके का फायदा उठाकर कार सवार भागने में सफल रहा. फिलहाल पुलिस ने कार जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. उधर मतक के परिजनों को रो रोकर बुरा हाल है. लॉकडाउन के बीच ऐसा सड़क हादसा हो जायेगा, यह किसी को भी उम्मीद नहीं है. जबकि गाड़ियों की आवाजाही पहले से कम हुई है, लेकिन लॉकडाउन के बीच इस तरह का हादसा हो जायेगा, यह परिवार को भी उम्मीद नहीं थी. मृतक शिक्षक है और अचानक से हुए इस हादसे से उनको संभलने तक का मौका नहीं मिल पाया.






