
जमशेदपुर : साकची स्थित अपना लाइन में बुधवार को एक घर में रखे रसोई गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई, हालांकि स्थानीय लोगों के सूझ-बूझ से आग पर काबू पाया गया और एक बड़ा हादसा टल गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी. दमकल के मौके पर पहुंचने पर आधे घंटे से ज्यादा का समय लग गया. इस मामले में स्थानीय लोगों ने कई बार गली को चौड़ा करने की बात कही पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. स्थानीय लोगों ने एक बार गली को चौड़ा करने के लिए अपने घरो में काम भी करवाना शुरु किया था पर डी बर्मन नाम के व्यक्ति ने इसका विरोध कर 60-70 लोगों के साथ कार्य को बंद करवा दिया था. विरोध करने पर उसने सभी को जान से मारने की धमकी भी दी थी. इसकी लिखित शिकायत साकची थाना में भी की गई थी. स्थानीय लोगों का कहना है कि गली इतनी संकरी है की अगर कोई बड़ा हादसा हो जाए तो दमकल को काफी दूर से ही आग बुझाने का प्रयास करना पड़ता है. दमकल की गाड़ी गली में नहीं घुस सकती.







