मुंबई: कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व गृहमंत्री रहे शिवराज पाटिल का शुक्रवार की सुबह निधन हो गया. शिवराज पाटिल 90 साल के थे. उनका निधन बुढ़ापा संबंधित बीमारियों की वजह से हुआ, वे महाराष्ट्र के लातूर में रह रहे थे. शिवराज पाटिल 2004 में मनमोहन सिंह की सरकार में गृहमंत्री बने थे. हालांकि उनका कार्यकाल बहुत विवादित रहा, क्योंकि 2008 में मुंबई बम धमाका हुआ और उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था.(नीचे भी पढ़े)
शिवराज पाटिल कांग्रेस के वैसे वरिष्ठ नेताओं में से एक थे, जिनके बारे में यह कहा जाता है कि अगर वे 2004 का चुनाव जीत गए होते, तो मनमोहन सिंह नहीं वे प्रधानमंत्री होते. 2004 में जब वे गृहमंत्री बने, उस वर्ष वे लोकसभा का चुनाव हार गए थे, बावजूद इसके उन्हें गृहमंत्री बनाया गया, जो पार्टी में उनके कद को बताने के लिए पर्याप्त है. गृहमंत्री के रूप में शिवराज पाटिल का कार्यकाल बहुत विवादित रहा. इसमें जिस बात को लेकर उनकी सबसे ज्यादा निंदा की जाती है, वो है मुंबई बम धमाका. शिवराज पाटिल इंदिरा व राजीव गांधी के सबसे भरोसेमंद में से एक थे.



