जमशेदपुर : घाटशिला में 11 नवंबर को होने वाले उप चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोक दी है. इसको लेकर 40 स्टार प्रचारकों को की एक पूरी टीम भारतीय जनता पार्टी ने उतार दी है. इसमें पांच केंद्रीय मंत्री, पांच पूर्व मुख्यमंत्री, तीन मुख्यमंत्री समेत कई दिग्गज नेताओं को भाजपा ने चुनाव प्रचार में उतारा है. स्टार प्रचारकों में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव, डॉ वीरेंद्र कुमार खटीक, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, ओड़िशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी, झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहू, लक्ष्मीकांत वाजपेई, नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री मधु घोड़ा, कर्मवीर सिंह, समीर उरांव, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, सांसद विद्युत वरण महतो, सांसद निशिकांत दुबे, ढुल्लु महतो, नवीन जायसवाल, डॉ रविंद्र कुमार राय, डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, दीपक प्रकाश, अमर बावरी, सुनील सोरेन, गीता कोड़ा, सीपी सिंह, अमित यादव, नीलकंठ सिंह मुंडा, भानु प्रताप शाही, बालमुकुंद सहायक, बड़कुंवर गागराइ, आरती कुजूर, मनोज सिंह, सुनीता सिंह, रामकुमार पाहन, किशन दास, कोचे मुंडा और अभय सिंह शामिल है.



