पोटका : जिले के पोटका प्रखंड अंतर्गत हरिणा स्थित दिशुम जायराथान मे राष्ट्रीय भूमिज सरहुल महोत्सव आयोजन समिति की ओर से 42वां दिशुवा हादी बोंगा-2023 (राष्ट्रीय सरहुल महोत्सव) का आयोजन 24 मार्च शुक्रवार को धूमधाम के साथ किया जायेगा. इस आयोजन को लेकर कमेटी की ओर से भव्य तैयारी किया गया है. आयोजन मे झारखंड, ओडिशा, पश्चिमी बंगाल एवं असम के बीस हजार से अधिक लोगों के भीड़ उमड़ने की संभावना है. इसके लिये अतिथियों का आगमन शुरू हो गया है..(नीचे भी पढ़े)
असम के लोक गायक मकर सिंह भूमिज झारखंड पहुंचने के पश्चात वह बुधवार को रांची मे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले. यहां आयोजन के तहत सुबह को 24 मार्च सुबह को दिशोम नाया सुशांत सरदार के नेतृत्व मे सरहुल पूजा किया जायेगा, जिसके पश्चात दोपहर को प्रसाद वितरण एवं शाम तीन बजे के बाद पूजारी स्वागत एवं शोभा यात्रा के पश्चात सरहुल नृत्य का भव्य आयोजन होगा.(नीचे भी पढ़े)
यहां शाम सात बजे से रोमोज ऑर्केस्ट्रा (पारंपरिक एवं आधुनिय आर्केस्ट्रा) लागुरासाई, असम पारंपरिक लोक गायक मकर सिंह भूमिज, पश्चिमी बंगाल के पारंपरिक लोक गायक नृत्यलाल सिंह तथा ओडिशा के कलाकोरों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा. इस आयोजन को लेकर भूमिज समाज मे भारी उत्साह देखा जा रहा है. इस दौरान विनिता भूमिज एवं मोनुज भूमिज भी मौजूद रही.












