
गुड़ाबांदा : क्षेत्र की डॉक्टर सह समाजसेवी डॉ सुनीता देवदूत सोरेन ने रविवार को प्रखंड की सुदूरवर्ती क्षेत्र हातियापाटा पंचायत के डुंगरीडीह गांव पहुंचकर 60 जरूरतमंद लोगों के बीच खाद्य सामग्री चावल,मुढ़ी, दाल, आलू, प्याज तेल, नमक, मशाला समेत अन्य सामग्री का वितरण किया.उन्होंने लोगों को स्वछता का भी ध्यान में रखते हुए साबुन और सर्फ का वितरण किया.डा सोरेन ने कोरोना महामारी से बचने के लिए सामाजिक दूरियां का पालन करते हुए लोगों को जागरूक किया कहा कि ग्रामीण सामाजिक दूरियां को बनाकर रखें,साबुन से अधिकतर समय हाथ धोये , ताजा भोजन करें,अनावश्यक घर ने बाहर ना निकलने समेत अन्य विषयों पर जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया.मौके पर सहयोगी के रूप में बिनय बेरा, कपिल मुंडा, अविनाश मिश्रा, मदन टूडू समेत अन्य मौजूद थे.







