
श्याम भूषण, जमशेदपुर केंद्र निदेशक. 
अश्वनी कुमार, एम-आईआईटी खड़गपुर. 
दानिश इमरान, आईआईटी खड़गपुर.
जमशेदपुर : साकची स्थित इंजीनियरिंग एवं मेडिकल कोचिंग संस्थान ‘नारायणा’ की ओर से रविवार को जमशेदपुर में लाइव वेबिनार का आयोजन किया गया। नारायणा के जमशेदपुर सेन्टर के निदेशक श्याम भूषण ने कहा कि नारायणा जमशेदपुर के पूर्ववती छात्र जिनमें आईआईटी खरगपुर से अश्वनी कुमार, दानिश ईमाम, सौरभ अग्रवाल एवं देवजीत चैधरी, आईआईटी बीएचयू से प्रखर सिन्हा एवं विनीत कुमार तथा बिट्स पिलानी से ऋषभ जैन ने लाइव वेबिनार को सम्बोधित किया। उन्होंने आगामी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र एवं छात्राओं का मार्गदर्शन लाइव वेबिनार द्वारा किया। इसमें सभी अभिभावक एवं छात्र अपने-अपने घरों से इस लाइव वेबिनार में शामिल हुए एवं छात्रों एवं अभिभावको में इस लाइव वेबिनार का काफी अच्छा एवं उत्साहवर्धक रेसपोन्स दिखा।

देवजीत चौधरी, आईआईटी खड़गपुर. 
प्रखर सिन्हा, आईआईटी बीएचयू. 
ऋषभ जैन, बिट्स पिलानी.
इस लाइव वेबिनार में अभिभावक एवं छात्रों ने नारायणा के पूर्ववर्ती आईआईटी में अध्ययनरत छात्रों से आगामी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए बढ़-चढ़कर प्रश्न पूछे एवं उनसे टिप्स लिये, जिसमें नारायणा जमशेदपुर के पूर्ववती छात्रों ने बहुत अच्छे तरीके से छात्रों एवं अभिभावकों के प्रश्नों का उत्तर दिया। पुनः श्री भूषण ने बताया कि अभिभावक एवं छात्रों के उत्साह को देखते हुए इस तरह का आयोजन एक नियमित अंतराल पर किया जाएगा।

सौरभ अग्रवाल, आईआईटी खड़गपुर. 
विनीत कुमार, आईआईटी बीएचयू.
ज्ञात हो कि कोरोना (कोविड-19) के कारण सभी शिक्षण संस्थान बंद हैं, जिसको ध्यान में रखते हुए नारायणा जमशेदपुर ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और शिक्षण कार्य बाधित न हो इसको ध्यान में रखते हुए सबसे पहले पूरे भारत स्तर पर ऑनलाइन लाइव क्लासेस छात्रों को दिया। जिसमें अभिभावकों एवं छात्रों का काफी अच्छा रेसपोन्स मिला है। रेगुलर क्लासरूम प्रोग्राम के तहत 7वीं से लेकर 12वीं पास के छात्रों को विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी नारायणा में भारत स्तर पर एक एकेडेमिक कैलेण्डर के तहत योजनाबद्ध तरीके से ऑनलाइन लाइव तैयारी करायी जा रही है। नारायणा अपने सॉफ्टवेयर के द्वारा वर्क फ्रॉम होम के तहत शिक्षण कार्य, टेस्ट एवं डाउट्स क्लास ऑनलाईन लाइव संचालित कर रहा है, जिसमें शिक्षक और छात्र अपने-अपने घरों से ऑनलाईन लाइव होकर शिक्षण कार्य कर रहे हैं। प्रत्येक छात्र को नारायणा के तरफ से छात्र का लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड दिया गया है, जिसके द्वारा छात्र अपने घर से ऑनलाईन लाइव होकर क्लासेज, टेस्ट एवं डाउट्स क्लॉसेस कर रहे हैं।















