
चाकुलिया : चाकुलिया के डाकबंगला परिसर में नेताजी वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित नौ दिवसीय नेताजी सुभाष मेला सह गूंज महोत्सव सह मेला का मुख्य अतिथि सांसद विद्युत वरण महतो और विशिष्ट अतिथि विधायक समीर महंती ने द्वीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया. इस अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि युवा नेताजी सुभाष चंद्र बोस को अपना आदर्श मानकर उनके बताये मार्ग पर चले तभी देश और राज्य का विकास होगा. सिर्फ उनकी जयंती मनाने से देश का विकास नहीं होगा, बल्कि उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारें, उनके बताये मार्ग पर चलें, तभी सही मायने में उनकी जयंती सार्थक होगी. सोसाइटी ने नेताजी की जयंती पर इस मेला का आयोजन किया है. इस मेला में संस्कृति और संस्कार दोनों दिखता है. नेताजी ने देश ही नहीं विदेश में भी जाकर आजाद हिंद फौज का गठन कर अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी और जीवन भर गुलामी के खिलाफ आंदोलन किया. युवा पीढ़ी संगठित होकर भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन करे और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के सपनों को सकार करे. भारत को सशक्त और भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाने में अपनी भूमिका निभाए. उन्होंने कहा कि चाकुलिया की बिजली की समस्या जल्द ही दूर होगी. वह नव निर्वाचित विधायक समीर महंती के साथ विरदह में नये विधुत सव स्टेशन का शिलान्यास और नये सब स्टेशन बालिबांध का उद्घाटन जल्द करेंगे. रांची-टाटा ट्रेन चाकुलिया से खुले इसके लिए वे प्रयास कर रहे हैं. समारोह को संबोधित करते हुए विधायक समीर महंती ने कहा कि सोसाइटी के तत्वावधान में गूंज महोत्सव करने का मुख्य उद्देश्य क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस का नाम आज युवा पीढ़ी में गुम हो रही है, उनको स्मरण करने के लिए उनके जीवनी पर कार्यक्रम किया जा रहा है. कहा कि झारखंड में खनिज संपदा के साथ साथ प्रतिभा की भरमार है, उन प्रतिभा को एक मंच देने का काम किया है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और प्रतिभा के उत्थान के प्रति वे हर संभव सहयोग करेंगे.कहा कि युवा नैतिक चरित्र का गठन करे तभी राज्य और समाज का विकास होगा.युवा संगठित होकर अपनी भाषा और संस्कृति की रक्षा करे. कहा कि नेताजी की जीवनी का अनुसरण कर उन्हें अपना आदर्श मानकर उनके बताये मार्ग पर चले तभी देश का विकास होगा.मौके पर जिप सदस्य जगन्नाथ महतो, दिनेश साव, गौतम दास, पप्पु सिंह, राजा बारिक, पतित पावन दास, राकेश महंती, रसिद खान, मो गुलाब, असगर हुसेन, मौसमी मल्लिक, दुलारी हैम्ब्रम, टुम्पा दे समेत अन्य उपस्थित थे.







