
रांची : टोक्यो ओलंपिक में महिला हाकी में शानदार प्रदर्शन करने वाली झारखंड की दो बेटी सलीमा टेटे और निक्की प्रधान को प्रोजेक्ट भवन में सीएम हेमंत सोरेन ने सम्मानित किया. दोनों को 50-50 लाख की सम्मान राशि के अलावा एक-एक स्कूटी, लैपटॉप और स्मार्ट फोन भी दिया. साथ कहा कि गांव या शहर में पक्का मकान भी मिलेगा. कहा कि राज्य के खिलाड़ी अगर चोटिल होते हैं, तो उनके इलाज का सारा खर्च सरकार वहन करेगी. इसके अलावा सीएम ने हॉकी स्टिक भी दिया जिस पर उनके द्वारा संदेश लिया गया है कि झारखंड राज्य के नाम को आगे बढाना है. टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य झारखंड की बेटी सलीमा टेटे व निक्की प्रधान रांची पहुंची. जहां पर दोनों का जोरदार स्वागत किया गया. इस दौरान खेल मंत्री हफीजुल हसन, सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा और खेल निदेशक जीशान कमर ने स्वागत किया. दोनों ही बेटियों की फूल माला पहनाते हुए वहां मौजूद लोगों ने सराहना की.मौके पर दोनों खिलाड़ियों के माता-पिता, स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर, रांची के खेल प्रशिक्षु के अलावे खेल मंत्री हफीजुल हसन, जोबा मांझी, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, खेल सचिव अमिताभ कौशल, सहित अन्य मौजूद थे.




