बिलासपुर( हिमाचल) : हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के झंडूता विधानसभा क्षेत्र के बरठीं के भल्लू पुल के पास आज सायं एक निजी बस सन्तोषी के पहाड़ी से हुए भारी भूस्खलन के नीचे दब गई. यह बस पिछड़ा क्षेत्र कोटधार के मरोतन से घुमारवीं जा रही थी. बस में अनुमानित 30 से 35 सवारियां बैठी थी, जिनमें से दो बच्चियों सहित 3 लोग जिंदा बच गए हैं. अभी तक 15 शव निकाले गए हैं. चालक और परिचालक की भी इस दुर्घटना में मौत हो गई है. मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। प्रशासन युद्ध स्तर पर राहत व बचाव कार्य कर रहा है. जेसीबी के जरिे मलबा हटाने का प्रयास किया जा रहा है. यह निजी बस मरोतम से कलौल रूट पर चलती है और जब यह हादसा पेश आया तब ये बस अपने गंतव्य पर पहुंचने ही वाली थी.चालक और परिचालक की भी इस दुर्घटना में मौत हो गई है.(नीचे भी पढ़े)
मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. प्रशासन युद्ध स्तर पर राहत व बचाव कार्य कर रहा है. जेसीबी के जरिे मलबा हटाने का प्रयास किया जा रहा है. यह निजी बस मरोतम से कलौल रूट पर चलती है और जब यह हादसा पेश आया तब ये बस अपने गंतव्य पर पहुंचने ही वाली थी. इस बीच बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल के बालूघाट क्षेत्र में भूस्खलन की चपेट में आने से एक निजी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुखद घटना पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी.निजी बस दुर्घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल और अन्य नेताओं ने गहरा शोक जताया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उनकी संवेदनाएं इस दुर्घटना में मारे गए सभी यात्रियों के परिजनों के साथ है. सरकार उन्हें यथासंभव सहायता प्रदान करेगी.














