• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, September 10, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

horoscope-know-your-day-friday-11th-march-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शुक्रवार 11 मार्च 2022

horoscope-know-your-day-friday-11th-march-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शुक्रवार 11 मार्च 2022
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
अपने कार्यालय से जल्दी निकलने की कोशिश करें और वे काम करें। जिन्हें आप पसंद करते हैं। परिवार के किसी सदस्य के बीमार पड़ने की वजह से आपको आर्थिक परेशानी आ सकती है, हालांकि इस वक्त आपको धन से ज्यादा उनकी सेहत की चिंता करनी चाहिए। शाम के वक्त अचानक मिली कोई अच्छी खबर पूरे परिवार की खुशी और उत्साह की वजह साबित होगी। आपकी आकर्षक छवि मनचाहा परिणाम देगी। सहकर्मियों और वरिष्ठों के पूरे सहयोग के चलते कार्यालय में काम तेज गति पकड़ लेगा। आपका चुम्बकीय और जिंदादिल व्यक्तित्व आपको सबके आकर्षण का केन्द्र बना देगा। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बेहतरीन पल गुजार सकेंगे।

वृष राशि
आपका स्पष्ट और निडर विचार आपके दोस्त के अहम को ठेस पहुंचा सकता है। समय और धन की कद्र आपको करनी चाहिए नहीं तो आने वाला वक्त परेशानियों भरा रह सकता है। संबंधी उदार स्वभाव का गलत फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। चौकन्ने रहें, नहीं तो बाद में आप ठगा हुआ महसूस करेंगे। उदारता एक हद तक ही ठीक है, लेकिन अगर यह अपना दायरा पार कर ले तो परेशानी बन जाती है। अनपेक्षित रोमांटिक आकर्षण की संभावना है। अगर आप अपने काम पर ध्यान दें तो कामयाबी और प्रतिष्ठा आपकी होगी। वक्त की नजाकत को समझते हुए आज आप सब लोगों से दूरी बनाकर एकांत में वक्त बिताना पसंद करेंगे। ऐसा करना आपके लिए हितकर भी होगा।

मिथुन राशि
नए समझौते लाभदायक दिख सकते हैं, लेकिन वे उम्मीद के मुताबिक लाभ नहीं पहुंचाएंगे। निवेश करते समय हड़बड़ाहट में निर्णय न लें। आपका मजाकिया स्वभाव सामाजिक मेल-जोल की जगहों पर आपकी लोकप्रियता में बढ़ोतरी करेगा। अपने साथी के साथ बाहर जाते वक्त ठीक तरह से व्यवहार करें। आपके जीवन में पर्दे के पीछे उससे कहीं अधिक चल रहा है, जितना आप सोच सकते हैं। आने वाले कुछ दिनों में बहुत-से अच्छे अवसर आपके हाथ लगेंगे। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फंसकर परेशान हो सकते हैं। चुनाव आपको करना है। आप अपने जीवनसाथी के साथ रोमानी दिन गुजार सकते हैं, इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा।

कर्क राशि
अच्छी सेहत के लिए दूर तक पैदल घूमें। जो लोग अब तक पैसे को बिना वजह ही उड़ा रहे थे। आज उन्हें अपने आप पर काबू रखना चाहिए और धन की बचत करनी चाहिए। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। लंबित परियोजनाएं पूरी होने की दिशा में बढ़ेंगी। बेवजह की उलझनों से दूर होकर आज आप किसी मंदिर, गुरुद्वारे या किसी भी धार्मिक स्थल पर अपना खाली समय बिता सकते हैं। आप शादीशुदा जिंदगी से जुड़े चुटकुले सोशल मीडिया पर पढ़कर आनंद लेते हैं। आज जब आपके वैवाहिक जीवन से जुड़ी कई प्यारी यादें सामने आएंगी, तो आप भावुक हुए बिना नहीं रह सकेंगे।

सिंह राशि
आज अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल किसी मुश्किल में फंसे इंसान की मदद करने के लिए करें। आपका धन कहां खर्च हो रहा है इसपर आपको नजर बनाए रखने की आवश्यकता है नहीं तो आने वाले समय में आपको परेशानी हो सकती है। वैवाहिक बंधन में बंधने के लिए अच्छा समय है। आज आपके प्रिय को आपके अस्थिर विचार के चलते आपसे तालमेल बिठाने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ेगा। काम में धीमी प्रगति हल्का-सा मानसिक तनाव दे सकती है। आज मौसम का मिजाज कुछ ऐसा रहेगा कि आप बिस्तर से उठने को राजी नहीं होंगे। बिस्तर से उठने के बाद आपको अहसास होगा कि आप अपना कीमती समय बर्बाद कर चुके हैं। पड़ोसियों का दखल शादीशुदा जिंदगी में परेशानियां पैदा करने की कोशिश कर सकता है, लेकिन आप व आपके जीवनसाथी के बीच का बंधन बहुत मजबूत है और इसे तोड़ना आसान नहीं है।

कन्या राशि
किसी करीबी दोस्त की मदद से आज कुछ कारोबारियों को अच्छा-खासा धन लाभ होने की संभावना है। यह धन आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। जब निवेश करने का सवाल आपके सामने हो, तो स्वतन्त्र बनें और अपने निर्णय स्वयं लें। आप निश्चित तौर पर ऐसे लोगों से मिलेंगे, जो आपके कैरियर में मददगार साबित होंगे। आपको और आपके जीवनसाथी को कोई बहुत सुखद खबर सुनने को मिल सकती है।

तुला राशि
बिन बुलाया कोई मेहमान आज घर में आ सकता है लेकिन इस मेहमान की किस्मत की वजह से आज आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। नए पारिवारिक व्यवसाय को शुरू करने के लिए शुभ दिन है। इसे सफल बनाने के लिए दूसरे सदस्यों की भी मदद लें। आज का दिन शानदार प्रदर्शन और महत्वपूर्ण कामों के लिए है। वह काम जो आज आप दूसरों के लिए स्वेच्छा से करेंगे, न सिर्फ औरों के लिए मददगार साबित होगा बल्कि आपके दिल में खुद की छवि भी सकारात्मक होगी। आज आप महसूस करेंगे कि जीवनसाथी के साथ की अहमियत कितनी है।

वृश्चिक राशि
आज काम और घर का पड़ता दबाव आपको क्रोधित कर सकता है। आज के दिन अधिकांश समय खरीदारी और दूसरी गतिविधियां में जाएगा। दूसरों के साथ खुशी बांटने से सेहत और खिलेगी। यदि शादीशुदा हैं तो आज अपने बच्चों का विशेष ख्याल रखें क्योंकि यदि आप ऐसा नहीं करते तो उनकी तबीयत बिगड़ सकती है और आपको उनके स्वास्थ्य पर काफी पैसा खर्च करना पड़ सकता है। जीवनसाथी आपका ध्यान रखेगा। प्यार एक ऐसी भावना है जिसे न सिर्फ महसूस किया जाना चाहिए, बल्कि अपने प्रिय के साथ बांटना भी चाहिए।

धनु राशि
आज आपके भाई-बहन आपसे आर्थिक मदद मांग सकते हैं और उनकी मदद करके आप खुद आर्थिक दबाव में आ सकते हैं। हालांकि स्थिति जल्द ही सुधर जाएगी। सामाजिक उत्सवों में सहभागिता का अवसर है, जो आपको प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में लाएगा। आज कार्यक्षेत्र में अचानक आपके काम की छानबीन हो सकती है। ऐसे में अगर आपने कोई गलती की होगी तो आपको इसका भुगतान करना पड़ सकता है। इस राशि के कारोबारी आज अपने कारोबार को नई दिशा देने के बारे में विचार कर सकते हैं। शहर से बाहर यात्रा अधिक आरामदेह नहीं रहेगी, लेकिन आवश्यक जान-पहचान बनाने के लिहाज से लाभदायक साबित होगी। वैवाहिक जीवन में कई उतार-चढ़ाव के बाद एक-दूसरे के प्यार को सराहने का यह सही दिन है।

मकर राशि
शराब से दूर रहें, क्योंकि इससे आपकी नींद में खलल पड़ेगा और आप गहरे आराम से महरूम रह सकते हैं। अगर आप सूझ-बूझ से काम लें, तो आज अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। पैसे बनाने के उन नए विचारों का उपयोग करें, जो आज आपके विचार में आएं। कार्यक्षेत्र में किसी काम के अटकने की वजह से आज आपका शाम का कीमती वक्त खराब हो सकता है। किसी के प्रभाव में आकर आपका जीवनसाथी आपसे झगड़ सकता है, लेकिन प्यार और सद्भाव से मामला सुलझ जाएगा।

कुंभ राशि
पैसे की अहमियत को आप अच्छे से जानते हैं। इसलिए आज के दिन आपके द्वारा बचाया गया धन आपके बहुत काम आ सकता है। आप किसी बड़ी मुश्किल से निकल सकते हैं। दिन को रोमांचक बनाने के लिए करीबी दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएं। आज आपको निराशा हाथ लग सकती है, क्योंकि मुमकिन है कि आप अपने प्रिय के साथ सैर-सपाटे पर न जा पाएं। इस राशि के कारोबारी आज किसी करीबी की गलत सलाह के कारण परेशानी में आ सकते हैं। जॉब करने वाले जातकों को आज कार्यक्षेत्र में सोच-समझकर चलने की जरुरत है। आज आप कोई नई पुस्तक खरीदकर किसी कमरे में खुद को बंद करके पूरा दिन गुजार सकते हैं।

मीन राशि
आज विश्राम करें और काम के बीच-बीच में जितना हो सके, उतना आराम करते रहें। अपने धन का संचय कैसे करना है। यह हुनर आज आप सीख सकते हैं और इस हुनर को सीख कर आप अपना धन बचत करने की कला सीख सकते हैं। किसी धार्मिक स्थल या संबंधी के यहां जाने की संभावना है। सही दिशा में ईमानदारी से लिए गए निर्णय निश्चित तौर पर लाभ देंगे। अगर आपके पास हालात से उबरने के लिए दृढ़ इच्छा-शक्ति है, तो कुछ भी असंभव नहीं है।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – +919508341776, +919431339858

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Thursday 10th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 10 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 10th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 10 सितंबर 2026

September 10, 2026
Horoscope Know Your Day Wednesday 9th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 9 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Wednesday 9th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 9 सितंबर 2026

September 9, 2026
Horoscope Know Your Day Tuesday 8th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 8 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Tuesday 8th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 8 सितंबर 2026

September 8, 2026
Next Post
tata-motors-wage-revision-टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट में वेज रिवीजन समझौता को लेकर हुई दूसरे दिन की वार्ता, कई मुद्दों पर चर्चा

tata-motors-wage-revision-टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट में वेज रिवीजन समझौता को लेकर हुई दूसरे दिन की वार्ता, कई मुद्दों पर चर्चा

jamshedpur-big-murder-बागबेड़ा में संदिग्ध हालत में घर में ही मिली बाप-बेटे की लाश, हत्या की आशंका

jamshedpur-big-murder-बागबेड़ा में संदिग्ध हालत में घर में ही मिली बाप-बेटे की लाश, हत्या की आशंका

jamshedpur-bagbera-father-son-murder-case : बागबेड़ा के गांधीनगर में महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति व श्वसुर की हत्या, थाने में दोनों ने पुलिस के समक्ष किया खुलासा

jamshedpur-bagbera-father-son-murder-case : बागबेड़ा के गांधीनगर में महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति व श्वसुर की हत्या, थाने में दोनों ने पुलिस के समक्ष किया खुलासा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur sakchi mahalakshmi temple-भादो अमावस्या 11 सितंबर को, साकची महालक्ष्मी मंदिर में होगा राणी सती दादी का भव्य महामंगल पाठ

jamshedpur rural-अजजा आयोग की अध्यक्ष डॉ आशा लकड़ा ने यूसिल प्रभावित गांवों का किया दौरा, विस्थापितों का जाना दर्द

jamshedpur rural- महुलिया प्लस टू स्कूल में एसएमसी की बैठक, शिक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने पर जोर

jamshedpur police action-उलीडीह पुलिस को मिली सफलता, रंगदारी नहीं देने पर जान मारने की धमकी देने के मामले में तीन गिरफ्तार

jamshedpur narayani seva trust-नारायणी धाम में श्री राणी सती दादीजी का मंगलपाठ 11 सितंबर को

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur sakchi mahalakshmi temple-भादो अमावस्या 11 सितंबर को, साकची महालक्ष्मी मंदिर में होगा राणी सती दादी का भव्य महामंगल पाठ

jamshedpur rural-अजजा आयोग की अध्यक्ष डॉ आशा लकड़ा ने यूसिल प्रभावित गांवों का किया दौरा, विस्थापितों का जाना दर्द

jamshedpur rural- महुलिया प्लस टू स्कूल में एसएमसी की बैठक, शिक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने पर जोर

jamshedpur police action-उलीडीह पुलिस को मिली सफलता, रंगदारी नहीं देने पर जान मारने की धमकी देने के मामले में तीन गिरफ्तार

jamshedpur narayani seva trust-नारायणी धाम में श्री राणी सती दादीजी का मंगलपाठ 11 सितंबर को

jamshedpur rural- हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग प्रदूषण के खिलाफ जनआंदोलन की तैयारी,12 सितंबर से चलेगा हस्ताक्षर अभियान, ग्रामीणों को जोड़कर आंदोलन को व्यापक रूप देने की घोषणा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News