
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित गांधीनगर के एक मकान में पिता और पुत्र की लाश बरामद की गयी है. पिता का नाम 70 वर्षीय सुशील मोहंती है जबकि बेटे का नाम 40 वर्षीय राजू मोहंती है. इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है. घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. बताया जाता है कि पिता पुत्र दोनों ही शराब के आदि थे औरकिसी तरह परिवार चलता था. राजू मोहंती की पत्नी भी घर पर ही रहती है. राजू के चार बच्चे है. वैसे पुत्र पारिवारिक विवाद, अनैतिक संबंध और अन्य सारे बिंदुओं की जांच कर रही है. घर पर कोई बाहरी आया है या नहीं, इसकी भी जांच कर रही है. पुलिस को हत्या की आशंका लग रहा है. वैसे इन दोनों पिता पुत्र के शवों की जांच की गयी तो बेटे के गले में निशान पाया गया है जबकि दोनों की लाश के आसपास का पलंग बिखरा हुआ पाया गया है. परिवार के बीच में कैसे इस तरह की मौत हुई है, इसकी भी जांच की जा रही है. फिलहाल मामला को लेकर जितनी मुंह उतनी बातें हो रही है. अब तक पुलिस की ओर से कुछ ठोस नहीं कहा गया है. अनैतिक संबंध में हत्या होने की बात से भी पुलिस इनकार नहीं कर रही है. वैसे जहरीली शराब पीने का मामले की भी जांच की जा रही है, जिसका खुलासा पुलिस की ओर से कराये जा रहे पोस्टमार्टम में ही साफ हो पायेगा.






